रात में सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी और दिन में पढ़ाई कर रांची के हेमंत अहीर बने गोल्ड मेडलिस्ट
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रात में सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी और दिन में पढ़ाई कर रांची के हेमंत अहीर बने गोल्ड मेडलिस्ट, डीएयपीएमयू के दीक्षांत समारोह में हेमंत अहीर सम्मानित, कुड़माली भाषा में स्नातकोत्तर में प्रथम, यूजीसी नेट भी कर चुके हैं क्वालिफाई।
Short Headline: रात में सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी और दिन में पढ़ाई कर रांची के हेमंत अहीर बने गोल्ड मेडलिस्ट
गुदली के लाल, रांची, डीडी
गांव से निकले गुदड़ी के लाल का कमाल विश्वविद्यालय में गोल्ड मेडल प्राप्त कर बढ़ाया मान
डीएयपीएमयू के दीक्षांत समारोह में हेमंत अहीर सम्मानित
रात में सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी और दिन में की पढ़ाई
एंकर रात में सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी और दिन में पढ़ाई... मुश्किल हालात के बावजूद मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण ने रांची के हेमंत अहीर को नई पहचान दिलाई है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में कुड़माली भाषा में स्नातकोत्तर में प्रथम स्थान हासिल करने पर हेमंत अहीर को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।
होल्ड अप साउंड रिपोर्ट
वीओ 01. रांची में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह हुआ। इस दौरान स्नातकोत्तर में कुड़माली भाषा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर राहे प्रखंड के डुमरडीह निवासी हेमंत अहीर को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। हेमंत ने रात में सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी और दिन में पढ़ाई कर सफलता की नई कहानी लिखी है।
बाइट- हेमंत अहीर, गोल्ड मेडलिस्ट
वीओ 02. समान्य परिवार से आने वाले गुदड़ी के लाल हेमंत अहीर ने स्नात्तकोत्तर में कुड़माली विषय में 72 दशमलव 75 प्रतिशत अंक हासिल कर विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी यह उपलब्धि संघर्ष और लगन की मिसाल है। बड़े भाई हलधर अहीर और सुदर्शन अहीर ने बताया कि हेमंत को मेहनत का फल मिला है।
बाइट- हलधर अहीर बाइट- सुदर्शन अहीर
वीओ 03. यूजीसी नेट में भी सफलता प्राप्त कर चुके हेमंत अहीर के विश्वविद्यालय टॉप करने से उनके मित्र भी काफी खुश हैं। मित्र नीतीश कुमार ने कहा कि हेमंत की सफलता से युवाओं को प्रेरणा लेने की जरूरत है। ताकि वो भी विषम परिस्थितियों में चुनौतियों का सामना कर मंजिल को प्राप्त कर सकें।
बाइट- नीतीश कुमार, मित्र
अंतिम वीओ कुड़माली भाषा में स्नातकोत्तर में विश्वविद्यालय टॉपर बनकर हेमंत अहीर ने साबित कर दिया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर मेहनत के दम पर किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।
डीडी न्यूज़ के लिए रांची से सहयोगी सौरभ कुमार के साथ प्रणय प्रबोध की रिपोर्ट।