रतलाम में फ्लोराइड प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था पर कलेक्टर नाराज
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रतलाम में फ्लोराइड प्रभावित क्षेत्रों की पेयजल व्यवस्था को लेकर कलेक्टर अजय कटेसरिया ने पीएचई विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई। सैलाना और बाजना में डेढ़ से दो वर्ष से बंद फ्लोराइड रिमूवल प्लांट को लेकर उन्होंने गंभीर चिंता जताई।
कार्यपालन यंत्री जांगड़े को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में दो एसडीओ के अनुपस्थित रहने पर जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक भी निरस्त कर दी गई। कलेक्टर ने पेयजल गुणवत्ता की समस्या के तत्काल निराकरण के निर्देश दिए।