रतलाम में कार से मिले 73 लाख रुपए की जांच में इनकम टैक्स की एंट्री, नकदी के असली मालिक पर उठे सवाल

रतलाम में चेकिंग के दौरान कार से बरामद हुई 73 लाख रुपए की नकदी का मामला अब आयकर विभाग तक पहुंच गया है. पुलिस ने मामले की सूचना इनकम टैक्स विभाग को दी है.इतनी बड़ी मात्रा में नकदी मिलने के बाद पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की.
प्रारंभिक पूछताछ में चालक ने पुलिस को बताया कि यह रकम जमीन बेचने के बाद प्राप्त हुई है. इसे रतलाम से नामली की ओर ले जाया जा रहा था.
📡 स्रोत: News18 Hindi MP