राजनीति

रतलाम- मातुश्री तेजकुंवर बाई काश्यप को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
रतलाम- मातुश्री तेजकुंवर बाई काश्यप को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने आज बुधवार को रतलाम पहुंचकर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप की मातुश्री तेजकुंवर बाई काश्यप को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि माताजी की सेवा में चेतन्य काश्यप का समर्पण अनुकरणीय है और दुख की इस घड़ी में पूरा भाजपा परिवार उनके साथ खड़ा है।

इस दौरान खंडेलवाल ने परिवार के सदस्यों सिद्धार्थ काश्यप, श्रवण काश्यप और सारांश काश्यप को सांत्वना दी। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा सहित पार्टी के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री जयवंत कोठारी ने किया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।