रौशन यादव की मौत मामले में तेजस्वी ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से कार्रवाई की मांग की

Marking : Lead All रौशन यादव की मौत मामले में तेजस्वी ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से कार्रवाई की मांग की मधुबनी में पुलिस हिरासत में 19 वर्षीय रौशन यादव की कथित मौत के मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को पत्र लिखा है।
23 अगस्त , मधुबनी (मधुबनी, बिहार) : मधुबनी में पुलिस हिरासत में 19 वर्षीय रौशन यादव की कथित मौत के मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को पत्र लिखा है। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और मामले में दोषी अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि वह इस मामले को हर मंच पर उठाकर पीड़ित को न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य में शासन व्यवस्था कमजोर हो चुकी है और अफसरशाही बेलगाम एवं भ्रष्ट हो गई है।
उन्होंने कहा कि कमजोर प्रशासनिक व्यवस्था और प्रभावी नियंत्रण के अभाव में निर्दोष नागरिकों की जान नहीं जाने दी जाएगी। तेजस्वी यादव ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। इस स्टोरी फोल्डर में : फोटो
Caption : मधुबनी में पुलिस हिरासत में 19 वर्षीय रौशन यादव की कथित मौत के मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को पत्र लिखा है।