रवि तेजा की 'इरुमुडी' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी 2026 की 10वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग तेलुगु फिल्म

बॉक्स ऑफिस पर तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' का बोलबाला देखने के लिए मिल रहा है. रवि तेजा की फिल्म हाल ही में सिनेमाघरों में आई और ये आते ही इंटरनेट पर छा गई है. इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं, जिसका फायदा फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिलता दिख रहा है. रवि तेजा ने 6 फिल्में लगातार फ्लॉप देने के बाद एक हिट फिल्म दी है.
ऐसे में अब रवि तेजा की फिल्म ने दूसरे दिन की कमाई के बाद 2026 का एक और रिकॉर्ड बना दिया है. 'इरुमुडी' का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन फिल्म 'इरुमुडी' ने दो दिनों में तगड़ा कलेक्शन कर लिया है.
फिल्म ने पहले दिन डबल डिजिट में ओपनिंग की थी और ये रवि तेजा की पहली फिल्म है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 10 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था. कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने दूसरे दिन ने यानि कि शनिवार को 16.20 करोड़ का बिजनेस किया था.
वहीं, फिल्म ने पहले दिन 15.30 करोड़ का कलेक्शन किया था, जिसके बाद इसका इंडियन बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन 31.50 करोड़ हो चुका है.
यह भी पढ़ें: Awarapan 2 ने तोड़ा 'कॉकटेल 2' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की हाईएस्ट रोमांटिक ग्रॉसर फिल्म
'नारी नारी नादेमा मुरारी' को 'इरुमुडी' ने पछाड़ा कोईमोई के अनुसार, तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है.
दो दिनों में ही 30 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया और इसी के साथ ही इसने 'नारी नारी नादेमा मुरारी' के लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को पछाड़ दिया है. फिल्म ने 26.27 करोड़ का बिजनेस किया था. इसी के साथ ही इसने टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग तेलुगु फिल्म 2026 की लिस्ट में एंट्री मार ली है. इसने 10वें स्थान पर जगह बनाई है.
2026 की टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग तेलुगु फिल्में (नेट कलेक्शन) <p style="
📡 स्रोत: ABP Live Film