रायबरेली में ईंट से कूचकर भाई की हत्या:ड्यूटी जाते समय गांव के बाहर घात लगाकर हमला; शादी के 6 महीने बाद उजड़ा परिवार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →रायबरेली में हरचंदपुर थाना क्षेत्र के चौपुरा गांव में पारिवारिक विवाद के बाद बड़े भाई ने छोटे भाई पर ईंट से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान रवि के रूप में हुई है। आरोप है कि उसका बड़ा भाई अनूप गांव के बाहर घात लगाकर बैठा था। रवि के वहां पहुंचते ही उसने सिर पर ईंट से कई वार कर दिए।
गंभीर हालत में रवि को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन एम्स पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। चौपुरा गांव निवासी स्वर्गीय शिव शंकर के चार बेटे अखिलेश, अनिल, अनूप और रवि हैं। रवि रोज की तरह सुबह ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकला था।
गांव के बाहर पहुंचते ही पहले से मौजूद अनूप ने उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि अनूप ने रवि के सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ वार किए। रवि को गंभीर हालत में छोड़कर वह मौके से भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। एम्स रेफर, रास्ते में तोड़ा दम परिजन गंभीर रूप से घायल रवि को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे एम्स रेफर कर दिया। हालांकि, एम्स पहुंचने से पहले ही रास्ते में रवि ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।
खाना बनाने को लेकर रात में हुआ था विवाद परिजनों और ग्रामीणों के मुताबिक, घटना से एक रात पहले भी घर में विवाद हुआ था। खाना नहीं बनने और आपसी कहासुनी को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ था। सूचना पर 112 पुलिस भी मौके पर पहुंची थी।
परिवार के लोगों के मुताबिक, अनूप के एक महिला से संबंधों को लेकर भी रवि और परिवार के अन्य सदस्य विरोध करते थे। इसे लेकर पहले भी घर में विवाद होने की बात सामने आई है।
हालांकि, इन आरोपों की पुलिस स्तर से पुष्टि होना बाकी है। 6 महीने पहले हुई थी रवि की शादी रवि की शादी इसी साल 25 फरवरी को बिहार-झारखंड निवासी रानी से हुई थी। परिवार के मुताबिक, रवि ही घर का मुख्य सहारा था। उसकी 70 वर्षीय मां राजलक्ष्मी और मानसिक रूप से अस्वस्थ भाई भी उस पर निर्भर थे।
रवि की मौत के बाद पत्नी रानी और मां राजलक्ष्मी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सामने अब जीवन-यापन का संकट खड़ा हो गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि चौपुरा गांव में सुबह खाना न देने और आपसी कहासुनी को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ था।
इसी दौरान अनूप ने रवि पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आरोपी अनूप की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
📡 स्रोत: NewsData.io