राजनीति

रायबरेली में जिलाधिकारी ने ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 9 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
रायबरेली में जिलाधिकारी ने ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण

रायबरेली में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम और वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों और लॉगबुक का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को वेयर हाउस में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन सिद्धार्थ, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी फिरोज अहमद और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।