रायबरेली में शिव महापुराण कथा में शामिल हुईं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायबरेली के ऊंचाहार के बाबूगंज स्थित चड़रई टोल प्लाजा पर आयोजित भव्य श्री शिव महापुराण कथा में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शामिल हुईं। उन्होंने व्यासपीठ पर विराजमान कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के मुखारविंद से कथा का श्रवण कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और साधु-संत मौजूद रहे। राज्यपाल ने धार्मिक आयोजनों को भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक परंपराओं और सनातन मूल्यों से जोड़ने वाला बताया। उन्होंने कथा के आयोजन के लिए मंत्री मनोज कुमार पांडेय की सराहना करते हुए बधाई दी।