राज्य

रायबरेली में सीएम योगी ने सपेरा समुदाय के लोगों को सौंपे आवास, योजनाओं का दिया लाभ

लेखक: AIR Lucknow अंतिम अपडेट: 24 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
रायबरेली में सीएम योगी ने सपेरा समुदाय के लोगों को सौंपे आवास, योजनाओं का दिया लाभ

रायबरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपेरा समुदाय के लोगों को बड़ी सौगात देते हुए उन्हें आवास की चाबी भेंट की। मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों से संवाद कर उनके जीवन में आए बदलाव की जानकारी भी ली।

इस दौरान सपेरा समुदाय के परिवारों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के हर जरूरतमंद वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। इसी क्रम में पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए गए, जिससे उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।इसके अलावा सपेरा समुदाय के लोगों को विभिन्न परियोजनाओं के लिए अनुदान भी प्रदान किया गया।

सरकार की ओर से मिले इस सहयोग से लाभार्थी स्वरोजगार और अपनी आय बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने कहा कि सरकार गरीब, वंचित और जरूरतमंद परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया।

A
AIR Lucknow

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।