अपराध

रायगढ़ में NH पर बेतरतीब खड़ी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई:24 भारी वाहनों पर जुर्माना, ट्रक मालिक के खिलाफ FIR दर्ज

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
रायगढ़ में NH पर बेतरतीब खड़ी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई:24 भारी वाहनों पर जुर्माना, ट्रक मालिक के खिलाफ FIR दर्ज

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रषासन सख्त हो गया है। ऐसे में राष्ट्रीय राजमार्ग व छातामुड़ा चौक पर हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स ने उन वाहनों पर कार्रवाई की, जो यातायात बाधित कर रहे थे। 24 भारी वाहनों पर जुर्माना लगाया गया, तो सड़को से अतिक्रमण भी हटाए गए।

यातायात व्यवस्था में सुधार व सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के उद्देश्य से गठित हाइवे सेफ्टी टास्क फोर्स ने छातामुड़ा चौक समेत प्रमुख मार्गों पर जांच की। अभियान के दौरान यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले भारी वाहनों, अवैध पार्किंग और सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण के खिलाफ मौके पर ही कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान सार्वजनिक मार्ग पर भारी वाहन खड़ा कर आवागमन बाधित करने के मामले में एक ट्रक मालिक के खिलाफ थाना जूटमिल में भारतीय न्याय संहिता की धारा 285 के तहत अपराध दर्ज किया गया। अभियान के दौरान हाईवे किनारे नालियों के ऊपर अवैध रूप से कब्जा कर लगाए गए दो ठेलों को भी मौके से हटाया गया।

वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेतरतीब ढंग से वाहन खड़ा कर यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले 24 भारी वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। इन वाहनों से कुल 49 हजार 300 रुपये का जुर्माना मौके पर ही वसूला गया।

किसी भी स्थिति में ट्रक खड़ी न करे कार्रवाई के दौरान वाहन मालिक संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें निर्देशित किया गया कि FCI से लेकर छातामुड़ा चैक तक सड़क के दोनों ओर किसी भी स्थिति में ट्रक खड़े न किए जाएं।

अधिकारियों ने कहा कि सड़क किनारे भारी वाहनों की पार्किंग से यातायात प्रभावित होने के साथ दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है, इसलिए निर्धारित स्थानों पर ही वाहनों को खड़ा किया जाए। गैरेज संचालको को अंतिम चेतावनी सड़क किनारे संचालित गैरेज संचालकों को भी अंतिम चेतावनी दी गई।

उन्हें निर्देशित किया गया कि सार्वजनिक सड़क पर भारी वाहन खड़ा कर मरम्मत का कार्य न किया जाए। सड़क पर वाहन खड़ा कर मरम्मत करते पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

बताया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य सार्वजनिक मार्गों पर अनधिकृत पार्किंग, अतिक्रमण व यातायात बाधित करने पर हाइवे सेफ्टी टास्क फोर्स का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।