रायपुर में आज से छठवीं राज्य स्तरीय पिकलबॉल चैंपियनशिप शुरु

रायपुर, 21 अगस्त 2026
ऑल इंडिया पिकलबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में स्वर्गीय अर्जुन सिंह शेखावत स्मृति छठवीं छत्तीसगढ़ राज्य पिकलबॉल चैंपियनशिप 21 से 23 अगस्त तक रायपुर में होगी. इस स्पर्धा में राज्य के विभिन्न जिलों एवं शहरों से लगभग 150 महिला एवं पुरुष खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. पिकलबॉल एसोसिएशन के राज्य सचिव रूपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता का एक विशेष आकर्षण हाल ही में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके छत्तीसगढ़ के युवा खिलाड़ी आरिश आगा चौबे, हृदन गोयनका एवं अथर्व पांडे होंगे. इन्होंने हाल ही में थाईलैंड में आयोजित चैम्पियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है.