विदेश

रायपुर में आज से होगा दो दिवसीय अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 16 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
रायपुर में आज से होगा दो दिवसीय अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन

रायपुर, 16 सितंबर 2026

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग नवा रायपुर में आज से दो दिवसीय अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का आयोजन करेगा। बत्तीसवें निवार्चन आयुक्त सम्मेलन का उद्घाटन राज्यपाल रमेन डेका करेंगे। इस सम्मेलन में विभिन्न राज्यों के राज्य निर्वाचन आयुक्त, त्रिस्तरीय पंचायतों और नगरीय निकायों को और अधिक सशक्त, पारदर्शी, समावेशी, विश्वसनीय तथा सहभागी बनाने पर विचार-विमर्श करेंगे। सम्मेलन में लोकतांत्रिक निर्वाचन विषय से जुड़े अमारीका की प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी और अमेरिका के अंतर्राष्ट्रीय स्तर के विषय-विशेषज्ञ भी हिस्सा लेंगे।

राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया कि इस सम्मेलन में हैदराबाद और बेंगलूरू के विशेषज्ञ, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन-ईव्हीएम को लेकर तकनीकी जानकारी प्रस्तुत करेंगे।

अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन देश के अलग-अलग राज्यों में हर वर्ष आयोजित किया जाता है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

रायपुर में आज से शुरू होने वाला दो दिवसीय अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन, चुनावी प्रक्रियाओं को सुदृढ़ करने का एक महत्वपूर्ण कदम है। इस सम्मेलन का उद्देश्य राज्य निर्वाचन आयुक्तों, त्रिस्तरीय पंचायतों और नगरीय निकायों को अधिक सशक्त, पारदर्शी, समावेशी और विश्वसनीय बनाना है। यह पहल चुनावी प्रबंधन में सुधार के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक नया मानक स्थापित कर सकती है। यदि सफल रही, तो इससे चुनावी भ्रष्टाचार में कमी, मतदाता विश्वास में वृद्धि और लोकतंत्र की मजबूती होगी, जिससे आम जनता को साफ़, न

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।