रायपुर और दुर्ग में ED की दबिश, कारोबारी ठिकानों पर दस्तावेजों की जांच
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने मंगलवार सुबह रायपुर और दुर्ग में अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी। रायपुर के पंडरी क्षेत्र स्थित रवि नगर के सुशील विला में कारोबारी नितिन डागा के आवास पर ED की टीम सुबह करीब 4 बजे पहुंची। दो गाड़ियों में पहुंचे अधिकारियों ने घर के अंदर दस्तावेजों की जांच शुरू की। नितिन डागा का ज्वेलरी और जमीन का कारोबार बताया जा रहा है।
वहीं, दुर्ग की ऋषभ कॉलोनी में गुलशन बघेल के आवास पर भी ED की टीम ने दबिश दी। यहां दो गाड़ियों में पहुंचे 10 से अधिक अधिकारियों द्वारा जांच किए जाने की जानकारी सामने आई है। दोनों स्थानों पर फिलहाल जांच जारी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई भारतमाला परियोजना से जुड़े मामले में होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, कार्रवाई के कारणों और मामले से संबंधित आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
फिलहाल ED की कार्रवाई जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
रायपुर और दुर्ग में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा कारोबारी ठिकानों पर दस्तावेज़ जांच की गई। यह विषय व्यापारिक गतिविधियों पर क़ानूनी निगरानी और भ्रष्टाचार विरोधी प्रयासों का हिस्सा है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि राज्य सरकार क़ानून के पालन को सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय कदम उठा रही है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि व्यापारियों को क़ानूनी मानदंडों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जायेगा, जिससे बाजार में पारदर्शिता बढ़ेगी और अवैध गतिविधियों पर रोक लग सकती है।