रायपुर जिले के युवाओं को निःशुल्क दिया जा रहा है कौशल प्रशिक्षण

रायपुर, 19 अगस्त 2026 रायपुर जिले के युवाओं को मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सोसायटी, जोरा में होने वाले इस प्रशिक्षण के लिए 18 से 45 वर्ष आयु के युवक-युवतियां आवेदन कर सकते हैं।
असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन, योगा इंस्ट्रक्टर, होम हेल्थ एड, रिटेल सेल्स एग्जीक्यूटिव और सोलर पीवी इंस्टॉलर जैसे पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं और दसवीं उत्तीर्ण निर्धारित है। प्रशिक्षण में कंप्यूटर और संवाद कौशल के साथ व्यक्तित्व विकास भी शामिल है।