देश

रायपुर में 5 क्विंटल गांजा बरामद

लेखक: AIR Raipur अंतिम अपडेट: 25 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
रायपुर में 5 क्विंटल गांजा बरामद

रायपुर, 25 अगस्त 2026 रायपुर में नशे की एक बड़ी खेप पकड़े जाने का मामला सामने आया है। डीडी नगर थाना क्षेत्र में एक चार पहिया के नाली में फंसने के बाद स्थानीय लोगों को वाहन पर शक हुआ। लोगों ने जब वाहन की तलाशी ली तो उसके अंदर भारी मात्रा में गांजा मिला।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर गांजा जब्त कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह महासमुंद पासिंग एक चार पहिया वाहन नाली में फंस गया था। वाहन के फंसने के बाद चालक कुछ समय के लिए वहां रुका, लेकिन आसपास मौजूद लोगों को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं।

शक होने पर लोगों ने वाहन की जांच की, जिसके बाद अंदर गांजा देखकर वे हैरान रह गए। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो से करीब 5 क्विंटल गांजा बरामद हुआ है। जब्त गांजे की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी इसकी सटीक कीमत और गांजे के स्रोत को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद डीडी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्कॉर्पियो और उसमें रखे गांजे को जब्त कर लिया है। प्रारंभिक कार्रवाई के बाद पुलिस अब वाहन के मालिक और फरार चालक की जानकारी जुटा रही है।

A
AIR Raipur

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।