रायपुर मेडिकल कॉलेज में 152 पदों पर भर्ती, 14 अक्टूबर को वॉक-इन इंटरव्यू
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायपुर, 7 अक्टूबर 2026
रायपुर के पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों और मेडिकल शिक्षकों के खाली पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है कॉलेज प्रशासन की ओर से सहायक प्राध्यापक, सीनियर रेजिडेंट और जूनियर रेजिडेंट के कुल 152 रिक्त पदों पर संविदा आधार पर नियुक्ति की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। इंटरव्यू 14 अक्टूबर 2026 को मेडिकल कॉलेज परिसर में होगा। इच्छुक उम्मीदवार जरूरी दस्तावेजों के साथ सीधे इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।
भर्ती में सबसे ज्यादा 73 पद सीनियर रेजिडेंट के हैं। इसके अलावा असिस्टेंट प्रोफेसर के 71 पद पर भर्ती होगी। इन पदों पर क्लीनिकल और नॉन-क्लीनिकल विभागों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
वहीं क्रिटिकल केयर और सीटीवीएस विभाग के लिए जूनियर रेजिडेंट के 8 पद रखे गए हैं। इस तरह सीनियर रेजिडेंट, असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रेजिडेंट के कुल 152 पद भरे जाएंगे।