रायपुर में होगा राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायपुर, 23 सितंबर 2026
प्रदेश के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सात और आठ अक्टूबर को रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय इस मेले में तकनीकी और गैर-तकनीकी क्षेत्रों में आठ हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक युवा ई-रोजगार पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध रिक्तियों की जानकारी प्राप्त करने के साथ ही रोजगार मेले के लिए पंजीयन करा सकते हैं।
इस राज्य स्तरीय रोजगार मेले में तकनीकी और गैर-तकनीकी क्षेत्रों के लगभग 8,000 से अधिक पदों पर भर्तियां की जाएंगी, जिनमें और भी वृद्धि होने की संभावना है। प्राप्त निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया हैं कि वे जिले के प्रमुख वृहद् उद्योगों और निजी प्रतिष्ठानों को भी इस मेले में शामिल होने तथा रिक्त पदों को भरने के लिए प्रोत्साहित करें।
रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी राज्य सरकार के अधिकृत पोर्टल [https://erojgar.cg.gov.in/](https://erojgar.cg.gov.in/) पर जाकर अपना ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं। आयोजन के दौरान पूर्व में आयोजित जिला एवं राज्य स्तरीय रोजगार मेलों में चयनित युवाओं को मुख्यमंत्री के करकमलों से नियुक्ति पत्र (ऑफर लेटर) भी प्रदान किए जाएंगे।
इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा चयनित अभ्यर्थियों की सूची 01 अक्टूबर 2026 तक तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। जिला प्रशासन ने जिले के सभी शिक्षित एवं योग्य युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और समय पर अपना पंजीयन सुनिश्चित करें।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
रायपुर में 7 और 8 अक्टूबर को बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जहाँ तकनीकी और गैर‑तकनीकी दोनों क्षेत्रों में आठ हजार से अधिक पदों पर भर्ती होगी। यह कार्यक्रम युवाओं को सीधे नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से है, ताकि बेरोजगारी की समस्या को कम किया जा सके। इस पहल की महत्ता इस बात में है कि यह स्थानीय रोजगार सृजन को बढ़ावा देता है और युवा वर्ग को अपने कौशल के अनुसार उपयुक्त नौकरियाँ खोजने में मदद करता है। इसके परिणामस्वरूप, आर्थिक गतिविधि में