राज्य

रायपुर रेल मंडल में रेल जनसंवाद कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान के जरिए यात्रियों को किया जागरूक

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 22 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
रायपुर रेल मंडल में रेल जनसंवाद कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान के जरिए यात्रियों को किया जागरूक

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 के तहत रेल जनसंवाद कार्यक्रम और स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। साथ ही, रेलवे परिसर में सफाई कर लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत रायपुर रेल मंडल कार्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान के साथ हुई। डीआरएम दयानंद सहित रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों ने हाथों में झाड़ू लेकर परिसर की सफाई की। इस दौरान कचरा एकत्र कर उचित स्थान पर डाला गया। यात्रियों और आम नागरिकों को जागरूक करने के लिए “हम सबका एक ही नारा, स्वच्छ रहे पर्यावरण हमारा” और “स्टेशन पर कूड़ा-करकट न फेंकें, कूड़ेदान का प्रयोग करें” जैसे संदेश दिए गए।

इसके बाद रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर ‘रेल जनसंवाद—आपकी बात, हमारा प्रयास, बेहतर कल’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें यात्रियों और आम नागरिकों ने रेलवे की यात्री सुविधाओं, स्वच्छता और स्टेशन की व्यवस्थाओं से संबंधित अपने सुझाव साझा किए। डीआरएम दयानंद और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम) ने यात्रियों की समस्याएं सुनीं और उपयोगी सुझावों पर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में ‘नो प्लास्टिक कैंपेन, मोर रायपुर’ की ब्रांड एंबेसडर शुभांगी आपटे ने भी लोगों को प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग कम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कपड़े से बने थैले, रुमाल और नैपकिन वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

17 सितंबर से शुरू हुआ विशेष स्वच्छता अभियान

डीआरएम दयानंद ने बताया कि 17 सितंबर से शुरू हुआ विशेष स्वच्छता अभियान 20 अक्टूबर तक चलाया गया। इसका उद्देश्य रेलवे परिसरों में स्वच्छता को बढ़ावा देना और यात्रियों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करना था। रेल जनसंवाद कार्यक्रम के साथ अभियान का समापन किया गया।

उन्होंने कहा कि रेल जनसंवाद के माध्यम से रेलवे प्रशासन यात्रियों की समस्याओं और सुझावों को सुनकर यात्री सुविधाओं में सुधार करने का प्रयास कर रहा है। इसके साथ ही यात्रियों और आम नागरिकों से रेलवे परिसर को स्वच्छ रखने तथा प्लास्टिक का उपयोग कम करने की अपील की गई।

कार्यक्रम में डीआरएम दयानंद, सीनियर डीसीएम डॉ. विपुल विलासराव, स्पोर्ट्स ऑफिसर राहुल गर्ग सहित रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में यात्री उपस्थित रहे।

बाइट-1: शुभांगी आपटे, ब्रांड एंबेसडर, नो प्लास्टिक कैंपेन, मोर रायपुर

बाइट-2: दयानंद, डीआरएम, रायपुर रेल मंडल

💡 पृष्ठभूमि (Background)

रायपुर रेल मंडल ने विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 के तहत रेल जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें यात्रियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएँ सुनी गईं और परिसर की सफाई कर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाई गई। यह कदम यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने और रेलवे परिसरों को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से उठाया गया महत्वपूर्ण पहल है। ऐसे कार्यक्रम से यात्रियों को साफ-सुथरी सुविधाएँ मिलती हैं, स्वास्थ्य जोखिम घटते हैं और सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता का मानदंड स्थापित होता है, जिससे समाज में स

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।