रायपुर में रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
वीओ..1..
इस दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित नहीं रखने और इसे दैनिक जीवन की आदत बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में स्वच्छता के क्षेत्र में योगदान देने वाले पांच सफाई मित्रों का सम्मान भी किया गया। सम्मानित सफाई मित्रों में रमेश सोना, अवधेश सोनी, घना कुर्रे, अमित धीवर और राहुल राजपूत शामिल रहे।
वीओ..2..
रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत ऐतिहासिक महाराजबंध तालाब की सफाई का निर्णय लिया गया। बारिश के बीच भी उपमुख्यमंत्री, जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और नागरिकों ने श्रमदान किया। उन्होंने लोगों से जलस्रोतों में गंदगी नहीं फैलाने और उन्हें स्वच्छ रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की।
बाइट..1 डॉ. गौरव कुमार सिंह, कलेक्टर रायपुर
वीओ..3..
वहीं, नगर निगम रायपुर के आयुक्त संबित मिश्रा ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत महाराजबंध तालाब में महाअभियान चलाकर सफाई की गई। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोगों ने श्रमदान किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि तालाब और आसपास के क्षेत्रों की निरंतर सफाई सुनिश्चित की जाएगी।
बाइट..2 संबित मिश्रा, आयुक्त, नगर निगम रायपुर
वीओ..4..
“सेवा मेरा योगदान” की भावना के साथ आयोजित इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, प्रशासन, नगर निगम, ग्रीन आर्मी, स्वयंसेवी एवं सामाजिक संगठनों के साथ बड़ी संख्या में आम नागरिकों की सामूहिक भागीदारी देखने को मिली। बारिश के बावजूद लोगों ने उत्साह के साथ श्रमदान किया और तालाब परिसर की साफ-सफाई में योगदान दिया।
वीओ..5..
कार्यक्रम के अंत में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं हरित बनाने का संदेश दिया गया। वहीं, स्थानीय नागरिकों ने भी अभियान में सहभागिता करते हुए जलस्रोतों को स्वच्छ रखने की जरूरत बताई।
बाइट.. 03 स्थानीय निवासी, रायपुर
महाराजबंध तालाब में हुए इस सामूहिक श्रमदान के जरिए स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश दिया गया। अभियान के माध्यम से लोगों से अपील की गई कि वे सार्वजनिक स्थलों और जलस्रोतों में गंदगी न फैलाएं और स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं।