राज्य

रायसेन- बेगमगंज में 08 सितम्बर को आयोजित होगा जिला स्तरीय युवा संगम कार्यक्रम

लेखक: AIR Bhopal अंतिम अपडेट: 1 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशानुसार 08 सितम्बर को बेगमगंज स्थित शासकीय आईटीआई में सुबह 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक जिला स्तरीय युवा संगम कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

इस युवा संगम कार्यक्रम में अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता कराते हुए उन्हें रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। इस युवा संगम कार्यक्रम में युवाओं को विभिन्न कम्पनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाने के साथ ही शासन की स्वरोजगारमूलक योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।

इस जिला स्तरीय युवा संगम कार्यक्रम में नवभारत फर्टीलाइजर भोपाल, भास्कर मण्डीदीप, आईपीएस भोपाल, इंसुलेटर एण्ड इलेक्ट्रिकल्स मण्डीदीप, यश्यवी ग्रुप मण्डीदीप, सागर मेनिफेक्चर तामोट, होम हेल्प सेंटर रायसेन, हकाई सिकरोटी मण्डीदीप, आर सेठी रायसेन, वोल्वो आयशर वगरोदा, पुखराज प्रा.लि. भोपाल समर्थन ट्रस्ट भोपाल द्वारा विभिन्न पदों पर युवाओं की भर्ती की जाएगी।

इसके लिए अनिवार्य योग्यता पदानुसार कक्षा 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा इंजीनियरिंग एवं डिग्री इंजीनियरिंग है। आयु सीमा 18 वर्ष से 35 वर्ष निर्धारित है।

इस अवसर पर ऐसे अभ्यर्थी जो स्वयं का स्वरोजगार स्थापित करना चाहते हैं उन्हें विभिन्न स्वरोजगारमूलक विभागों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा और शासन की ओर से दी जाने वाली सहायता एवं योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

रायसेन- बेगमगंज में 08 सितम्बर को आयोजित जिला स्तरीय युवा संगम कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के तहत कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशानुसार शासकीय आईटीआई में सुबह 11 बजे से 3 बजे तक अधिकारियों को युवाओं को नौकरी व उद्यमिता से जोड़ने का दायित्व सौंपा गया है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह बेरोजगारी के बढ़ते संकट का सामना करने के लिये सरकार की सक्रिय पहल दर्शाती है। यदि कार्यक्रम सफल रहा तो युवाओं के लिए रोजगार के नए

A
AIR Bhopal

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।