भोपाल

रायसेन के गैरतगंज में युवा संगम रोजगार मेला आयोजित, युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की पहल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
रायसेन के गैरतगंज में युवा संगम रोजगार मेला आयोजित, युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की पहल

सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी हुए शामिल

भोपाल, मंडीदीप और रायसेन सहित विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों ने लिया हिस्सा, युवाओं के चयन की प्रक्रिया पूरी की।

रायसेन, अक्टूबर 14: जिले के गैरत-गंज नगर परिषद में बेरोजगार युवाओं को रोजगार और स्व-रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला स्तरीय युवा संगम कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे आयोजनों से युवाओं को एक ही मंच पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलते हैं। रोजगार मेले में भोपाल, मंडीदीप, रायसेन सहित विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों ने भाग लिया और युवाओं के चयन की प्रक्रिया पूरी की।

----

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।