रायसेन जिला नजूल निर्वतन निर्देश समिति की बैठक कलेक्टर श्री विश्कवर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न

जिला नजूल निर्वतन निर्देश समिति की बैठक कलेक्टर श्री विश्कवर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न रायसेन : जिला नजूल निर्वतन निर्देश समिति की बैठक कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई।
बैठक में जिला खेल और युवा कल्याण विभाग को औबेदुल्लागंज में खेल अद्योसंरचना विकास हेतु, नगरीय प्रशासन विभाग को सांची में गीता भवन हेतु, नर्मदा परिक्रमा पथ के आश्रय स्थल हेतु ग्राम अलीगंज तहसील बरेली एवं ग्राम अंडिया तहसील उदयपुरा में पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग को भूमि आवंटित किए जाने का निर्णय लिया गया।
साथ ही ग्राम शालाबरू तहसील सिलवानी में वन विभाग को सड़क निर्माण में अधिग्रहित वन भूमि के बदले भूमि हस्तांतरित किए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय, संबंधित अधिकारी और वीसी माध्यम से एसडीएम, जनपद सीईओ तथा सीएमओ उपस्थित रहे।