राजनीति

रायसेन जिला पंचायत वार्ड-3 उपचुनाव में पूजा चौकसे की जीत, 4,900 वोटों से हासिल की विजय

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
रायसेन जिला पंचायत वार्ड-3 उपचुनाव में पूजा चौकसे की जीत, 4,900 वोटों से हासिल की विजय

छह राउंड की मतगणना में लगातार बढ़त बनाए रखी

पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र बघेल का जाति प्रमाण पत्र अमान्य पाए जाने के बाद रिक्त हुई थी सीट

रायसेन, अक्टूबर 04: जिला पंचायत वार्ड क्रमांक-3 के उपचुनाव में पूजा चौकसे ने जीत दर्ज की है। उन्होंने लक्ष्मण लोधी को 4 हजार 900 वोटों के अंतर से हरा दिया। शनिवार को हुई मतगणना में छह राउंड के दौरान पूजा ने लगातार बढ़त बनाकर रखी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र बघेल के जाति प्रमाण पत्र में अनियमितता पाए जाने के बाद वार्ड की सीट रिक्त घोषित की गई थी। इसके बाद उपचुनाव कराया गया। परिणाम घोषित होने के बाद पूजा चौकसे के समर्थकों ने रायसेन शहर में विजय जुलूस निकाला।

--------

बाइट पूजा चौकसे नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य, रायसेन

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।