रायसेन- जिले में 40 फीट के रावण का दहन, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान हुए शामिल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायसेन में धूमधाम से मना दशहरा, शिवराज ने लिया 'गरीबी मुक्त गांव' बनाने का प्रण**
रायसेन के स्थानीय दशहरा मैदान में दशहरा का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि केंद्र सरकार के आजीविका मिशन के तहत रायसेन जिले में देश का पहला 'गरीबी मुक्त गांव' का मॉडल तैयार किया जाएगा, जहां हर व्यक्ति को रोजगार मिलेगा। मंत्री चौहान ने सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने और महिलाओं का सम्मान करने को ही असली रावण दहन बताया।
आयोजन में भगवान राम और रावण के बीच युद्ध के रोमांचक मंचन के बाद रंगीन आतिशबाजी के साथ 40 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान हनुमान जी का मुखौटा धारण किए गोविंद यादव विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। उनके नगर भ्रमण के दौरान 'जय रघुवीर, जय महावीर' के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा।
इस भव्य कार्यक्रम में स्थानीय विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा और भाजपा ज़िलाध्यक्ष राकेश शर्मा भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
-------- बाईट 01 शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय कृषि मंत्री भारत सरकार