राज्य

रायसेन- कलेक्टर ने की समय सीमा बैठक में प्रकरणों की समीक्षा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
रायसेन- कलेक्टर ने की समय सीमा बैठक में प्रकरणों की समीक्षा

उन्होंने अधिकारियों को बिना रॉयल्टी खनिज परिवहन, अवैध उत्खनन और अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। राजस्व व खनिज विभाग को संयुक्त जांच और आबकारी अमले को संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने को कहा गया।

बैठक में सीएम हेल्पलाइन, फार्मर रजिस्ट्री और राजस्व वसूली के लक्ष्य शीघ्र पूरे करने के निर्देश दिए गए। साथ ही उच्च न्यायालय में लंबित प्रकरणों में समय पर जवाबदावा प्रस्तुत करने व जनकल्याणकारी योजनाओं की मैदानी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ सहित जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।