रायसेन- केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 6 सितंबर को जिले के दौरे पर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान कल 6 सितंबर को रायसेन जिले के मंडीदीप और औबेदुल्लागंज में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे सुबह 10:30 बजे सिविल अस्पताल मंडीदीप पहुंचकर पौधरोपण सहित अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
इसके बाद वे कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित शिक्षक एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होंगे। दोपहर 1 बजे औबेदुल्लागंज के शासकीय सांदीपनि स्कूल पहुंचकर लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम तथा मेधावी छात्रवृत्ति कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। मंत्री शाम 3 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
रायसेन जिले के प्रमुख कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का 6 सितंबर को दौरा, जिसमें पौधरोपण, शिक्षक सम्मान आदि कार्यक्रम शामिल हैं। यह कार्यक्रम किसानों के लिए नई कृषि योजनाओं और शिक्षा के समर्थन की घोषणा का मंच है। मंत्री के आगमन से क्षेत्र में कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए नई तकनीक और योजनाओं का प्रचार होगा। इससे किसानों को बेहतर इनपुट, बाजार पहुँच और वित्तीय सहायता मिलेगी। साथ ही, शिक्षा और प्रतिभा सम्मान से ग्रामीण युवाओं को प्रेरणा मिलेगी, जिससे क्षेत्रीय विकास और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।