राज्य

रायसेन- केंद्रीय संचार श्री सिंधिया ने किया आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित साँची उपडाकघर का वर्चुअल लोकार्पण

लेखक: AIR Bhopal अंतिम अपडेट: 25 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

दिल्ली से केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी तथा डाक विभाग के सचिव सुब्रत दास ने वर्चुअल माध्यम से साँची उपडाकघर के आधुनिक स्वरूप का लोकार्पण किया।

लोकार्पण कार्यक्रम में साँची विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, नगर परिषद साँची के अध्यक्ष पप्पू रेवाराम अहिरवार सहित डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वाेत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि डाक विभाग देश के नागरिकों तक सेवाएं पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। बदलते समय के साथ डाकघरों को आधुनिक सुविधाओं और डिजिटल तकनीक से सुसज्जित किया जा रहा है।

इस अवसर पर उनके द्वारा डाक सेवा एवं डाक मित्र एप्प का भी लोकार्पण किया गया व डाक विभाग को एक भवन न होकर एक मंदिर से तुलना की। संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी ने कहा कि डाक विभाग पारंपरिक डाक सेवाओं के साथ-साथ डिजिटल एवं वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में भी लगातार विस्तार कर रहा है।

आधुनिक डाकघर नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं वही डाकघर की पेपरलेस सेवाओं के विस्तार के बारे में बताया।

डाक विभाग के सचिव सुब्रत दास ने कहा कि डाकघरों के आधुनिकीकरण का उद्देश्य केवल भवन का स्वरूप बदलना नहीं, बल्कि नागरिकों को बेहतर सेवा अनुभव प्रदान करना है।

A
AIR Bhopal

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।