राज्य

रायसेन में मेगा रक्तदान अभियान का शुभारंभ, स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने भी किया रक्तदान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
रायसेन में मेगा रक्तदान अभियान का शुभारंभ, स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने भी किया रक्तदान

रायसेन जिला चिकित्सालय के ब्लड सेंटर में ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के तहत 15 दिवसीय राष्ट्रव्यापी मेगा रक्तदान अभियान का शुभारंभ स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने किया। अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। मंत्री ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए युवाओं और नागरिकों से रक्तदान की अपील की। इस अवसर पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने स्वयं भी रक्तदान किया। अभियान का उद्देश्य जिले में पर्याप्त रक्त उपलब्धता सुनिश्चित करना है, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त मिल सके।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।