राज्य

रायसेन के नीलगढ़ में पारंपरिक सहरा लहंगी डंडा प्रतियोगिता में शामिल हुए शिवराज सिंह चौहान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 25 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
रायसेन के नीलगढ़ में पारंपरिक सहरा लहंगी डंडा प्रतियोगिता में शामिल हुए शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि मंत्री ने जनजातीय संस्कृति से जुड़े आयोजन में प्रतिभागियों का बढ़ाया उत्साह;

वन्यजीव संरक्षण के लिए विस्थापन स्वीकारने वाले ग्रामीणों के दर्द का किया उल्लेख

रायसेन, अक्टूबर 25: केंद्रीय कृषि मंत्री और विदिशा सांसद शिवराज सिंह चौहान रायसेन जिले की डुंगरिया ग्राम पंचायत के वन ग्राम नीलगढ़ धुंधवानी में पारंपरिक सहरा लहंगी डंडा प्रतियोगिता मे शामिल हुए।उन्होंने जनजातीय और ग्रामीण संस्कृति से जुड़ी इस प्रतियोगिता का आनंद लिया और कलाकारों तथा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री चौहान ने नीलगढ़ विस्थापन समिति के अध्यक्ष के निवास पर भोजन भी किया। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि वन और वन्य प्राणियों के संरक्षण के लिए ग्रामीणों ने विस्थापन स्वीकार किया है, लेकिन अपना पुराना घर-आंगन छोड़ने का दर्द साफ दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अब नए नीलगढ़ में जाकर बसेंगे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय अधिकारी उपस्थित रहे।

------------

बाईट शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय कृषि मंत्री

बाईट धुर्व सिंह उइके विस्थापित आदिवासी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।