राज्य

रायसेन- पॉलीटेक्निक रायसेन में प्रवेश का अंतिम मौका, 14 सितंबर तक होंगे आवेदन, रिक्त सीटों पर कॉलेज लेवल काउंसलिंग से डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश; 10वीं, आईटीआई और 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को अवसर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
रायसेन- पॉलीटेक्निक रायसेन में प्रवेश का अंतिम मौका, 14 सितंबर तक होंगे आवेदन, रिक्त सीटों पर कॉलेज लेवल काउंसलिंग से डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश; 10वीं, आईटीआई और 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को अवसर

शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, रायसेन में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों मे प्रवेश हेतु काउंसिलिंग की तिथि बढ़ाई गई है रिक्त सीटों पर कॉलेज लेवल काउंसिलिंग के माध्यम से महाविद्यालय में दसवीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रथम वर्ष में, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, तथा सिविल इंजीनियरिंग में प्रवेश दिए जाएंगे।

इच्छुक विद्यार्थी 14 सितंबर 2026 तक प्रवेश के अवसर हेतु https://dte.mponline.gov.in अथवा महाविद्यालय में उपस्थित होकर अपनी पसंद के पाठ्यक्रम में पंजीयन कर सभी दस्तावेज के साथ उपस्थित होकर प्रवेश ले सकते हैं। आईटीआई अथवा 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए उपरोक्त पाठ्यक्रमों के द्वितीय वर्ष (तृतीय सेमेस्टर) में लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश की सुविधा भी रिक्त सीटों पर उपरोक्त प्रक्रिया से उपलब्ध है।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस पी कोरी ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा डिप्लोमा उत्तीर्ण विद्यार्थियों को डिप्लोमा प्रमाणपत्र के साथ 12वीं की समकक्षता है। जिससे इंजीनियरिंग डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद विद्यार्थियों को रोजगार एवं इंजीनियरिंग सहित नॉन इंजीनियरिंग क्षेत्र में बी टेक द्वितीय वर्ष में प्रवेश के अवसर के साथ साथ नॉन इंजीनियरिंग स्नातक के उच्च शिक्षा के व्यापक अवसर सुरक्षित किए गए हैं।

पंजीयन में किसी प्रकार की समस्या अथवा पाठ्यक्रमों से संबंधित अधिक जानकारी के लिए प्रवेश समिति के सदस्यों से मोबाइल नंबर 98276 66729, 95751 10404, 96549 29463, 93294 43475 , 6266 119 686, 97175 81032, पर भी संपर्क किया जा सकता है। प्रवेश नियम, पात्रता एवं अन्य जानकारी डीटीई की वेबसाइट https://dte.mponline.gov.in पर उपलब्ध है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।