राज्य

रायसेन- पॉलीटेक्निक रायसेन में प्रवेश का अवसर अब 14 सितंबर तक

लेखक: AIR Bhopal अंतिम अपडेट: 26 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय रायसेन में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश की काउंसिलिंग तिथि बढ़ाकर 14 सितंबर 2026 कर दी गई है। रिक्त सीटों पर दसवीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और सिविल इंजीनियरिंग में प्रथम वर्ष में प्रवेश दिया जाएगा।

इच्छुक विद्यार्थी डीटीई की वेबसाइट या महाविद्यालय में उपस्थित होकर पंजीयन कर प्रवेश ले सकते हैं। आईटीआई अथवा 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए रिक्त सीटों पर द्वितीय वर्ष (तृतीय सेमेस्टर) में लेटरल एंट्री की सुविधा भी उपलब्ध है। प्रवेश संबंधी जानकारी के लिए महाविद्यालय की प्रवेश समिति से संपर्क किया जा सकता है।

A
AIR Bhopal

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।