रायसेन पुलिस लाइन में विजयादशमी पर शस्त्र पूजन, राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल हुए शामिल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अस्त्र-शस्त्रों और पुलिस वाहनों की हुई पूजा-अर्चना।
कार्यक्रम में सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, कलेक्टर रोहित सिसोनिया, एसपी आशुतोष गुप्ता सहित जनप्रतिनिधि और पुलिस अधिकारी रहे मौजूद।
रायसेन, अक्टूबर 20: विजयादशमी के अवसर पर रायसेन पुलिस लाइन में पारंपरिक शस्त्र पूजन कार्यक्रम विधि-विधान और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने अस्त्र-शस्त्रों और पुलिस वाहनों की पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा और भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से कलेक्टर रोहित सिसोनिया, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, अपर कलेक्टर मनोज उपाध्याय और एएसपी दीपक नायक सहित कई अधिकारी और पुलिसकर्मी कार्यक्रम में शामिल हुए।
----------------------
बाईट - नरेंद्र शिवाजी पटेल, स्वास्थ्य राज्य मंत्री, मध्य प्रदेश शासन