रायसेन: प्रमुख सचिव डीपी अहूजा ने सांची जनपद में नेपियर ग्रास प्लांट का किया निरीक्षण, किसानों से की चर्चा

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत सहकारिता विभाग के प्रमुख सचिव श्री डीपी अहूजा ने रायसेन जिले के सांची जनपद का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सलामतपुर समिति के अंतर्गत संचालित नेपियर ग्रास प्लांट का औचक निरीक्षण किया और उसकी कार्यप्रणाली का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव श्री अहूजा ने वहां मौजूद किसानों से सीधा संवाद किया और उनसे नेपियर ग्रास (चारा घास) की खेती करने से होने वाले आर्थिक लाभ के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने किसानों को इसके व्यावसायिक फायदों से अवगत कराया।
इसके साथ ही उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों से प्लांट के सुचारू संचालन और उसकी व्यवस्थाओं की पूरी जानकारी ली। इस अवसर पर सहकारिता विभाग के संयुक्त आयुक्त सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी उनके साथ उपस्थित रहे।