राजनीति

रायसेन में सेवा ज्योति संकल्प यात्रा का आयोजन, ‘विकास गाथा’ पुस्तिका का हुआ विमोचन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 7 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
रायसेन में सेवा ज्योति संकल्प यात्रा का आयोजन, ‘विकास गाथा’ पुस्तिका का हुआ विमोचन

पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में जुटे जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता

पीएम मोदी का लाइव संबोधन सुना वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शिवराज सिंह चौहान भी हुए शामिल

रायसेन, अक्टूबर 07: जिले के दशहरा मैदान स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में ‘सेवा ज्योति संकल्प यात्रा’ के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत और भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा सहित जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह और नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव संबोधन को सुना। इस अवसर पर जिले में हुए विकास कार्यों को रेखांकित करने वाली ‘रायसेन जिले की विकास गाथा’ पुस्तिका का विमोचन किया गया। केंद्रीय कृषि मंत्री और विदिशा-रायसेन सांसद शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में सहभागिता की और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

आयोजन के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।

-----

बाइट - नरेंद्र शिवाजी पटेल, स्वास्थ्य राज्य मंत्री, मप्र

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।