रायसेन- सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्रामीणों ने लिया सेवा का संकल्प
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायसेन जिले में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत 2 से 10 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले “सेवा मेरा योगदान” अभियान के तहत विकासखंड बाड़ी के ईटखेड़ी सेक्टर की ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति किंगी सुल्तानपुर में गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की गई। इस दौरान वृक्षारोपण, स्वच्छता ही सेवा सहित अभियान की प्रमुख गतिविधियों पर चर्चा की गई तथा वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।