रायसेन के ताजपुर में पोषण जागरूकता रैली, कुपोषण से मुक्ति और पौष्टिक आहार का दिया संदेश
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, महिलाओं और बच्चों ने लिया हिस्सा
संतुलित आहार अपनाने और ‘घर में पकाएंगे, घर का खाएंगे’ पर जोर
रायसेन जिले में 'राष्ट्रीय पोषण माह' अभियान के अंतर्गत ताजपुर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और स्थानीय महिलाओं व बच्चों ने हाथों में पोषण व स्वास्थ्य से जुड़े नारों वाली तख्तियां व बैनर लेकर पूरे गांव में भ्रमण किया।
रैली का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को कुपोषण से मुक्ति और सही खान-पान के प्रति जागरूक करना रहा। रैली के बाद आंगनबाड़ी केंद्र पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। महिलाओं, गर्भवती धात्रियों और किशोरियों को संतुलित व पौष्टिक आहार का महत्व समझाया गया। कार्यकर्ताओं ने 'घर में पकाएंगे, घर का खाएंगे' का संदेश देते हुए मौसमी सब्जियों, दालों और पौष्टिक भोजन को दैनिक आहार में शामिल करने की सलाह दी।
---------------------------
बाईट: प्रीति शर्मा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रायसेन