राज्य

रायसेन- उदयपुरा में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान, नागरिकों की सुनी समस्याएं

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
रायसेन- उदयपुरा में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान, नागरिकों की सुनी समस्याएं

उदयपुरा में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान एवं सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी और कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद कर उनके अनुभव जाने गए। साथ ही पात्र हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र और राशि के चेक वितरित किए गए। विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी भी दी।

इसके बाद सांसद ने उदयपुरा के उद्यमियों से संवाद कर उनकी समस्याएं और अपेक्षाएं जानीं। क्षेत्र में रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के विषय पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

रायसेन-उदयपुरा में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत सरकार ने "सेवा सेतु" कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी और कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने नागरिकों की समस्याएँ सुनीं और त्वरित समाधान के निर्देश दिए। यह पहल सरकार की जनता से जुड़ने की नीति को दर्शाती है, जिससे लोगों के मुद्दों पर सीधे ध्यान दिया जा सके। इस प्रकार के कार्यक्रम से आम जनता को अपने अधिकारों और योजनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ती है, और समस्याओं का समाधान शीघ्र होता है, जिससे समाज में विश्वास और

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।