व्यापार

Real Estate: मजबूत मोबाइल नेटवर्क वाली इमारतों को मिलेगा डिजिटल सर्टिफिकेट, आप चुन सकेंगे बेस्ट घर

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Real Estate: मजबूत मोबाइल नेटवर्क वाली इमारतों को मिलेगा डिजिटल सर्टिफिकेट, आप चुन सकेंगे बेस्ट घर

मान लीजिए आप कोई घर, दफ्तर-दुकान या किसी और तरह की प्रॉपर्टी खरीदते हैं, लेकिन बाद में पता चलता है कि वहां तो नेटवर्क ही ठीक से नहीं आ रहा है तो ऐसे में बड़ी मुश्किल हो सकती है.

कंज्यूमर्स की इसी दिक्कत को दूर करने के लिए टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने आज डिजिटल कनेक्टिविटी रेटिंग (DCR) प्लेटफॉर्म लॉन्च किया.

TRAI ने इमारतों के अंदर डिजिटल कनेक्टिविटी की जांच के लिए एक खास मोबाइल ऐप भी पेश किया गया है.

घर, ऑफिस या किसी अन्य इमारत में मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट कनेक्टिविटी कैसी है, अब इसकी जानकारी लोगों को पहले से मिल सकेगी जिससे आप अपने लिए बेस्ट प्रॉपर्टी को पसंद कर सकते हैं.

लोगों का क्या फायदा होगा?

आजकल किसी भी ऑफिस, घर-संस्थान में सही मोबाइल नेटवर्क मिलना बेहद जरूरी है.

TRAI ने ये डिजिटल कनेक्टिविटी प्लेटफॉर्म शुरू किया है जिससे इमारतों के अंदर डिजिटल कनेक्टिविटी की जांच होगी.

इसकेअलावा एक खास मोबाइल ऐप भी पेश किया है जिससे लोगों को पहले से घर, ऑफिस या किसी अन्य इमारत में मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट कनेक्टिविटी कैसी है, इसकी जानकारी मिल पाएगी.

क्यों लिया TRAI ने ये फैसला

TRAI ने ये फैसला लिया जिससे घर-प्रॉपर्टी लेने से पहले ही कस्टमर जान सके कि उस जगह पर नेटवर्क कनेक्टिविटी कैसी रहेगी.

मोबाइल डेटा की करीब 70-80 परसेंट खपत घरों और दूसरी इमारतों के अंदर होती है.

ऐसे में किसी प्रॉपर्टी की डिजिटल कनेक्टिविटी उसके खरीदारों और किरायेदारों के लिए एक महत्वपूर्ण पहलू बन गई है.

नया प्लेटफॉर्म लोगों को किसी प्रॉपर्टी की कनेक्टिविटी से जुड़ी जानकारी हासिल करने में मदद करेगा, जिससे वे खरीदने या लीज पर लेने का फैसला ज्यादा बेहतर कर सकेंगे.

कैसे काम करेगा प्लेटफॉर्म?

डिजिटल कनेक्टिविटी रेटिंग प्लेटफॉर्म पोर्टल और मोबाइल ऐप के कॉम्बिनेशन के तौर पर काम करेगा.

प्रॉपर्टी मैनेजर इसमें अपनी प्रॉपर्टी को रजिस्टर कर सकेंग

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भारत में रियल एस्टेट खरीदते समय मोबाइल नेटवर्क की विश्वसनीयता एक प्रमुख चिंता बनती जा रही है। यह खबर बताती है कि टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने डिजिटल कनेक्टिविटी रेटिंग (DCR) प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जिससे इमारतों के अंदर नेटवर्क की गुणवत्ता का प्रमाणपत्र मिल सकेगा। यह कदम इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि खराब नेटवर्क से घर या ऑफिस के उपयोग में बाधा आती है, जिससे निवेश पर असर पड़ता है। आम जनता के लिए इसका मतलब है कि खरीदते समय वे नेटवर्क की गुणवत्ता को आसानी से जाँच सकेंगे, जिससे

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।