मनोरंजन

रेखा को फेल होने पर मां से पड़ती थी मार, आज तक हैं निशान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 9 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
रेखा को फेल होने पर मां से पड़ती थी मार, आज तक हैं निशान

अभिनेत्री रेखा भारतीय फिल्म सिनेमा की उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जिन्होंने अपनी कला से दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी. अभिनेत्री अपनी सफलता का श्रेय मां पुष्पावली को देती हैं.

रेखा अक्सर कार्यक्रम या बातचीत में मां से जुड़े किस्से सुनाती रहती हैं, लेकिन शायद ही लोगों को उनकी मां के साथ बचपन का वह किस्सा पता होगा, जो हम आपको बताने जा रहे हैं.

रेखा ने एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में

दरअसल, अभिनेत्री रेखा 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' के एपिसोड में गेस्ट के तौर पर गई थीं, जहां उन्होंने फिल्मों में काम करने, एक क्रेजी फैन और अपनी मां से जुड़े किस्से शेयर किए.

शो के दौरान अभिनेत्री से अर्चना पूरन सिंह ने सवाल किया, आपने एक साथ कितनी फिल्मों में काम किया है?इस पर अभिनेत्री ने कहा था, 'एक बार में मैंने कम से कम 40 फिल्में साइन की थी और 14 फिल्मों में एक-साथ किया था.'

वो आगे बताती हैं, 'मेरी मां, मुझसे हमेशा कहती थीं कि बेटा तुम्हें कितनी भी शोहरत या फिर ऑस्कर अवॉर्ड ही क्यों न मिल जाए, लेकिन तुम्हें हमेशा विनम्रता से ही पेश आना है, तभी तुम मेरी बेटी होगी.

अगर तुमने ऐसा नहीं किया, तो तुम मेरी बेटी नहीं.'

जब लोगों की बातें सुनकर घर लौट जाती थीं माधुरी दीक्षित, मां ने सिखाया मुश्किलों से लड़ना

फेल होने पर मां से पड़ती थी मार

शो के दौरान अभिनेत्री ने बताया, 'बचपन में उनकी मां से उन्हें बहुत मार पड़ी है.

अभिनेत्री ने कहा था, मैंने मेरी मां से बहुत मार खाई है, क्योंकि मैं पढ़ाई में बहुत कमजोर हुआ करती थी. अगर मैं फेल हो जाऊं, तो मुझे मां से लंबी बेंत से बहुत मार पड़ती थी.

बांस की बेंत देखने में बहुत पतली लगती है, लेकिन जब मार पड़ती थी, तो बहुत जोर से लगती थी.एक बार स्कूल में फेल होने पर उन्हें मां से उसी बेंत से

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर रेखा नामक प्रसिद्ध अभिनेत्री की माँ के साथ उनके बचपन के एक दर्दनाक किस्से पर प्रकाश डालती है, जहाँ माँ की मार-पीट से निशान आज भी बने हैं। यह विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाता है कि कितनी मेहनत और बलिदान के बावजूद परिवार की कठिनाइयाँ किसी कलाकार के जीवन पर गहरा असर डालती हैं। ऐसे खुलासे आम जनता को यह याद दिलाते हैं कि सेलिब्रिटी भी सामान्य परिवारों की तरह जटिल भावनात्मक संघर्षों से गुजरते हैं, और इससे समाज में परिवारिक हिंसा के प्रति जागरूकता बढ़ सकती है।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।