रेखा से लेकर जीनत अमान तक, इन एक्ट्रेसेस ने शादी से पहले शारीरिक संबंध को बताया था नॉर्मल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
फिल्ममेकर किरण राव का शो 'लस्ट स्टोरी 3' नेट फ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है. किरण ने हाल ही में शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने को लेकर रिएक्ट किया. किरण ने कहा कि ये नॉर्मल है.
किरण से पहले कई एक्ट्रेस इस पर बात कर चुकी हैं और अपनी बेबाक राय रख चुकी हैं. आइए जानते हैं किस एक्ट्रेस ने क्या कहा.
टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में दीया मिर्जा ने कहा था, 'ऐसे कई लोग हैं जो इस बात को मानते हैं कि शादी से पहले सेक्स और शादी से पहले प्रेग्नेंट होना पर्सनल च्वॉइस का मामला है.
हालांकि, कुछ लोग इसके खिलाफ भी हैं. इस बात का अफसोस है कि लोग उतने खुले विचारों वाले नहीं हैं, जितना मुझे लगता था. अगर कोई अपनी मर्जी से फैसला ले रहा है तो इसमें कुछ गलत नहीं है.'
रेखा एक्ट्रेस रेखा ने भी शादी से पहले सेक्स को नॉर्मल कहा था. उन्होंने कहा था, 'शादी से पहले सेक्स नॉर्मल बात है.
जो लोग ये सोचते हैं कि औरतें सिर्फ सुहागरात पर ही सेक्स कर सकती हैं तो ये सब बकवास है. बिना प्यार के सेक्स मुमकिन नहीं है.
कोई महिला किसी भी शख्स को अपने करीब तभी आने देती है जब वो उससे प्यार करती है.'
जीनत अमान एक मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में जीनत अमान ने कहा था कि शादी से पहले लड़के और लड़की का सेक्स करना नॉर्मल है. उन्होंने कहा था, 'क्यों नहीं?
जब पक्षी कर सकते हैं. तो हम इंसानों में क्या दिक्कत है. सेक्स एक अच्छी एक्सरसाइज भी है. बॉडी फिट रहती है.'
गौतमी कपूर गौतमी कपूर ने Hauterrfly संग इंटरव्यू में बताया था कि जब उनकी बेटी 16 साल की हुई तब उन्होंने बर्थडे गिफ्ट में सेक्स टॉय देने के बारे में सोच रही थीं.
गौतमी ने कहा था कि इस सब्जेक्ट पर मांओं को बेटियों से खुलकर बात करनी चाहिए.
दीपिका पादुकोण
My Choice' कैंपेन में दीपिका ने कहा था कि शादी से पहले संबंध बनाना या न बनाना हर किसी की पर्सनल च्वॉइस है.
📡 स्रोत: ABP Live Film