रेल मंत्रालय ने कटरा-बनिहाल सेक्शन पर ट्रेनों की स्पीड लिमिट 100 kmph करने को दी मंजूरी
Date- 20 August 2026, रेल मंत्रालय ने बुधवार को नॉर्दर्न रेलवे के जम्मू डिवीजन के अंतर्गत श्री माता वैष्णो देवी कटरा से बनिहाल तक के 111 किलोमीटर लंबे नए ब्रॉड गेज सेक्शन पर ट्रेनों की अधिकतम गति 100 किलोमीटर प्रति घंटा करने की योजना को मंजूरी दे दी है।
इससे पहले इस सेक्शन पर कटरा-संगलदान हिस्से के लिए 85 किमी/घंटा और संगलदान-बनिहाल हिस्से के लिए 75 किमी/घंटा की स्पीड निर्धारित थी। रेलवे ने सभी निर्धारित सुरक्षा शर्तों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के बाद ही यह फैसला लिया है। यात्रा समय घटेगा, कनेक्टिविटी मजबूत होगी
जम्मू के सीनियर डिवीजनल कमर्शियल मैनेजर उचित सिंघल ने बताया कि स्पीड बढ़ने से न केवल यात्रा का समय कम होगा, बल्कि जम्मू-कश्मीर की कनेक्टिविटी भी और मजबूत होगी। यात्रियों को तेज, सुरक्षित और अधिक आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा।
इससे क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।सिंघल ने कहा, “रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के प्रति लगातार प्रतिबद्ध है। स्पीड बढ़ने से इलाके की समग्र कनेक्टिविटी बेहतर होगी।”