व्यापार

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी में नमो सिग्नेचर ब्रिज का किया निरीक्षण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 31 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी में नमो सिग्नेचर ब्रिज का किया निरीक्षण

31 अक्टूबर, नई दिल्ली : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज वाराणसी के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने गंगा नदी पर बन रहे नमो सिग्नेचर ब्रिज के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इसके बाद रेल मंत्री ने निर्माणाधीन काशी रेलवे स्टेशन का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि काशी स्टेशन के विकास से स्थानीय लोगों के साथ-साथ वाराणसी आने वाले यात्रियों को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

भारतीय रेल उत्तर प्रदेश, बिहार और पूर्वोत्तर के यात्रियों को बुलेट ट्रेन की सौगात देने की तैयारी कर रही है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी में नमो सिग्नेचर ब्रिज के निर्माण स्थल का निरीक्षण करने के दौरान यह जानकारी दी। अश्विनी वैष्णव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंज़ूर किए गए इस कॉरिडोर से दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है।

वैष्णव ने कहा कि हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट से यात्रियों, बिज़नेस और बड़ी अर्थव्यवस्था को दशकों तक फ़ायदा होगा। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें रात भर की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएंगी और काशी रेलवे स्टेशन को एक बड़े ट्रांसपोर्ट हब के तौर पर डेवलप करने की तैयारी है।

बाइट – अश्विनी वैष्णव, रेल मंत्री

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।