रेलवे का डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान, पेंशनभोगियों को घर बैठे मोबाइल से जीवन प्रमाण पत्र बनाने की सुविधा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पश्चिम मध्य रेलवे की यूनिट्स, मंडलों और वर्कशॉप्स में नवंबर में विशेष शिविर आयोजित;
कटनी, सतना, सागर समेत प्रमुख स्टेशनों पर पेंशनर्स को डिजिटल प्रक्रिया की दी जा रही जानकारी।
जबलपुर, नवंबर 06: पेंशनभोगियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा नवंबर माह में डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट 5.0 अभियान चलाया जा रहा है। पश्चिम मध्य रेलवे की सभी यूनिट्स, तीनों मंडलों और वर्कशॉप्स में विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि इन शिविरों में पेंशनभोगियों को मोबाइल के माध्यम से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया समझाई जा रही है।
जबलपुर मंडल के कटनी, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, पिपरिया और सतना सहित प्रमुख स्टेशनों पर भी कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। पेंशनभोगियों का कहना है कि अब उन्हें जीवन प्रमाण पत्र के लिए बैंक जाने और लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं होगी। घर बैठे मोबाइल से कुछ मिनटों में प्रमाण पत्र बनाया जा सकेगा।
----- बाइट डॉ. मधुर वर्मा, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पश्चिम मध्य रेलवे
बाइट मिराज अहमद, पेंशनर