राज्य

रेलवे पेंशनरों को अब घर बैठे मिलेगा जीवन प्रमाण-पत्र

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
रेलवे पेंशनरों को अब घर बैठे मिलेगा जीवन प्रमाण-पत्र

वाराणसी में रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पेंशनरों की सुविधा के लिए सोमवार को डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान (डीएलसी 5.0) के तहत कार्यशाला आयोजित की गई। न्यू लोको कॉलोनी स्थित इन्द्रप्रस्थ सामुदायिक हॉल में हुए इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने की।इस दौरान डीआरएम ने बताया कि डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र की सुविधा मिलने से पेंशनरों को अब बैंक जाने और लंबी कतारों में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

वे मोबाइल ऐप की मदद से घर बैठे ही अपना जीवन प्रमाण-पत्र जमा कर सकेंगे।कार्यशाला में रेलवे के कार्मिक विभाग ने वीडियो और प्रेजेंटेशन के जरिए प्रमाण-पत्र बनाने की प्रक्रिया समझाई। पेंशनरों को बताया गया कि वे 'जीवन प्रमाण' ऐप के माध्यम से आधार कार्ड की मदद से चेहरे की पहचान या बायोमेट्रिक सत्यापन कर अपना डिजिटल प्रमाण-पत्र बना सकते हैं।प्रमाण-पत्र बनने के बाद यह अपने आप संबंधित बैंक और पेंशन देने वाली एजेंसी तक पहुंच जाएगा।

डीआरएम ने बैंकों के सहयोग से मंडल के सभी पेंशनरों को इस सुविधा से जोड़ने पर जोर दिया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।