रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
शिवपुरी। शहर की रेलवे स्टेशन रोड पर कमला हेरिटेज होटल के पास खुले सीवेज चेंबर ने वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा दी है। सड़क पर चेंबर खुला होने के कारण यहां से निकलने वाले वाहन चालकों को लगातार खतरे के बीच आवागमन करना पड़ रहा है। खुले चेंबर की वजह से कई वाहन उसमें फंस गए।
अचानक चेंबर में पहिया चले जाने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, रात के समय पर्याप्त रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने पर किसी बड़े हादसे की आशंका भी बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे स्टेशन रोड शहर की प्रमुख सड़कों में शामिल है और यहां दिनभर वाहनों की आवाजाही रहती है।
इसके बावजूद खुले सीवेज चेंबर को बंद कराने की ओर जिम्मेदार विभाग का ध्यान नहीं है। लोगों ने नगर पालिका और संबंधित विभाग से मांग की है कि खुले चेंबर को तत्काल बंद कराया जाए और सड़क की स्थिति को दुरुस्त किया जाए, ताकि वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी से राहत मिल सके और किसी संभावित हादसे को रोका जा सके।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
शिवपुरी के रेलवे स्टेशन रोड पर कमला हेरिटेज होटल के पास खुला सीवेज चेंबर वाहन चालकों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। जब चेंबर खुला रहता है, तो वाहन उसके अंदर फंस जाते हैं और अचानक पहिया गिरने से दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। यह विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सड़क सुरक्षा और सार्वजनिक स्वास्थ्य दोनों को प्रभावित करता है। यदि चेंबर को समय पर बंद नहीं किया गया तो दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ेगी, जिससे यात्रियों को देरी, दुर्घटना के बाद की चिकित्सा लागत और सड़क पर भीड़भाड़ जैसी समस्याएँ झेलनी पड़ें