रेणुका बांध के 10 प्रभावित परिवारों को 2.98 करोड़ रुपये का पुनर्वास अनुदान वितरित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सिरमौर जिले की राष्ट्रीय महत्व की रेणुका जी बांध परियोजना के तहत पहले चरण में 10 बेघर प्रभावित परिवारों को 2 करोड़ 98 लाख 44 हजार रुपये की पुनर्वास अनुदान राशि वितरित की गई। स्थानीय विधायक एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने प्रभावित परिवारों को चेक प्रदान किए।
उन्होंने कहा कि विस्थापितों के हितों की रक्षा करना सरकार की प्राथमिकता है और उनकी उचित मांगों को पूरा करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। वहीं, रेणुका जी बांध परियोजना के महाप्रबंधक अनूप शर्मा ने कहा कि बांध प्रबंधन विस्थापितों की समस्याओं के समाधान के लिए गंभीर है और उनकी मांगों पर विचार किया जा रहा है।
दूसरी ओर, रेणुका बांध विस्थापित समिति के महासचिव योगी ठाकुर ने पुनर्वास अनुदान राशि मिलने पर प्रदेश सरकार और बांध प्रबंधन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि विस्थापित परिवारों के अधिकारों और लंबित मांगों को लेकर समिति आगे भी आवाज उठाती रहेगी।
बाईट: विनय कुमार: स्थानीय विधायक
बाईट: अनूप शर्मा महाप्रबंधक रेणुका जी बांध परियोजना
बाईट: योगी ठाकुर, महासचिव, रेणुका बांध विस्थापित समिति