राज्य

रेणुका जी बांध परियोजना ददाहू के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित बेघर/गृहविहीन 31 संरचना अधिगृहीत परिवारों की सूची अधिसूचित: उपायुक्त

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
रेणुका जी बांध परियोजना ददाहू के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित बेघर/गृहविहीन 31 संरचना अधिगृहीत परिवारों की सूची अधिसूचित: उपायुक्त

सितंबर 28, सिरमौर (हिमाचल प्रदेश): उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि महाप्रबंधक, रेणुका जी बांध परियोजना से प्राप्त सूचियों के अनुरूप रेणुका जी बांध परियोजना ददाहू के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रस्तावित गृहविहीन होने वाले परिवारों की सूची जिसमें 31 परिवारों की केवल संरचनाओं का अधिग्रहण किया गया है उसमें पंचायत/राजस्व गांव संगड़ाह/लग्नू के 12, ददाहू/दीद बगड़ के 02, ददाहू/पराड़ा के 07, लाना भाल्टा/बोगली व्यालग के 04, राजगढ़/काथली भरन के 02, संगड़ाह/रजाना के 02, नौहराधार/गवाही के 02 परिवार अधिसूचित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि परिवारों की विस्तृत सूचियां उपायुक्त सिरमौर की अधिकारिक वेबसाईट https://hpsirmaur.nic.in तथा संबन्धित पटवार वृत संगड़ाह, रजाना, ददाहू, बेचड़ का बाग, लाना मछेर, डिम्बर, निहोग में अवलोकन हेतू दिनांक 26 सितम्बर, से 10 अक्तूबर, 2026 तक उपलब्ध होंगी। उपायुक्त ने बताया कि ऐसे व्यक्ति जिनकी भूमि या घर इस परियोजना के लिए अधिग्रहित हुए है और उनका नाम इस सूचि में सम्मिलित नहीं है या गलत रूप से सम्मिलित है, वह अपने दावे व आक्षेप लिखित रूप में रेणुका जी बांध परियोजना कार्यालय ददाहु, तहसीलदार ददाहू तथा रेणुका जी स्थित संगड़ाह, नौहराधार, राजगढ़ व नायब तहसीलदार, उपतहसील नारग के भू-व्यवस्था वृत वासनी जिला सिरमौर के कार्यालय में 26 सितम्बर से 10 अक्तूबर, 2026 तक व्यक्तिगत रूप से या पंजीकृत डाक द्वारा प्रेषित कर सकते हैं।

इसके उपरांत प्राप्त दावे या आक्षेप मान्य नही होंगे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।