रेप आरोपी को बचाने के लिए CM मान के परिवार पर 5 करोड़ का आरोप

अगस्त 20, नई दिल्ली: पंजाब की सियासत में 5 करोड़ रुपये की कथित रिश्वत ने सनसनी मचा दी है। आरोप भी ऐसा, जिसने सीधे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के परिवार को सवालों के घेरे में ला दिया है।
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस रंजीत सिंह ने आरोप लगाया है कि रेप के एक आरोपी को बचाने के लिए मुख्यमंत्री की पत्नी की ओर से कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी गई।आरोप है कि रेप केस में आरोपी को कानून के शिकंजे से बचाने के लिए 5 करोड़ रुपये की मांग की गई।
रिटायर्ड जस्टिस के इस दावे ने पंजाब की सियासत में बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है— क्या किसी रेप आरोपी को बचाने के लिए सत्ता के करीबियों के जरिए पैसों का खेल चला?
लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं होता... जस्टिस रंजीत सिंह ने अमृतसर में सेना मुख्यालय के पास बने एक कथित अवैध होटल को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए हैं।उनका दावा है कि होटल के निर्माण को लेकर कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन इसके बावजूद अब तक FIR दर्ज नहीं की गई।
और अब इस मामले में मुख्यमंत्री के परिवार से जुड़ा एक और दावा सामने आया है। रिटायर्ड जस्टिस ने भगवंत मान की बहन पर भी सवाल उठाते हुए कहा है कि उन्हें कथित होटल मालिक के साथ विदेश यात्रा करते हुए देखा गया। यानी एक तरफ रेप के आरोपी को बचाने के लिए 5 करोड़ रुपये की कथित रिश्वत का आरोप है।
दूसरी तरफ सेना मुख्यालय के पास कथित अवैध होटल और तीसरी तरफ होटल मालिक के साथ मुख्यमंत्री की बहन के कथित संबंधों को लेकर सवाल।अब सवाल सीधे पंजाब सरकार से हैं। अगर आरोप झूठे हैं तो जांच से परहेज क्यों? अगर शिकायतें हुई थीं तो FIR क्यों नहीं हुई?
और सबसे बड़ा सवाल— क्या रेप के आरोपी को बचाने के लिए 5 करोड़ रुपये मांगे जाने के आरोप की निष्पक्ष जांच होगी? इन आरोपों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी सरकार के सामने एक बड़ा राजनीतिक और नैतिक सवाल खड़ा कर दिया है।
आरोप बेहद गंभीर हैं... रेप का आरोपी... 5 करोड़ की कथित रिश्वत... सेना मुख्यालय के पास कथित अवैध होटल और मुख्यमंत्री के परिवार तक पहुंचता कनेक्शन। फोटो- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (फाइल फोटो)