व्यापार

Repo Rate: FD कराने वालों के लिए अच्छी खबर, बैंक बढ़ाएंगे ब्याज दरें

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 7 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Repo Rate: FD कराने वालों के लिए अच्छी खबर, बैंक बढ़ाएंगे ब्याज दरें

अगर आप एफडी करवाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए जरूरी अपडेट है.

भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की है, जिसके बाद रेपो रेट बढ़कर 5.50 प्रतिशत हो गया है.

इसका असर कार लोन, होम लोन और पर्सनल लोन लेने वाले ग्राहकों पर पड़ेगा, क्योंकि अब उनको पहले के मुकाबले EMI पर ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है.

इसके साथ ही आरबीआई के इस फैसले से बैंक की ब्याज दरों पर भी असर देखने को मिल सकता है, क्योंकि आने वाले समय में बैंक FD यानी फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज में भी बढ़ोतरी कर सकता है, जिसका फायदा एफडी करवाने वाले लोगों को मिल सकता है.

क्या FD कराने वालों को मिलेगा ज्यादा रिटर्न?

अगर बैंक अपनी एफडी दरों में बढ़ोतरी करते हैं तो नए निवेशकों को पहले की तुलना में ब्याज ज्यादा मिल सकता है.

यानी मतलब साफ है कि अब जो लोग एफडी करवाने वाले हैं तो अब उन्हें एफडी के बढ़े हुए ब्याज दरों का फायदा मिलने की उम्मीद की जा रही है.

कब बढ़ेगी FD की ब्याज दरें?

सबसे अहम सवाल यही है कि अब जब रेपो रेट में बढ़ोतरी की गई है तो बैंक अपनी एफडी की ब्याज दरों में बढ़ोतरी कब करेंगे?

जानकारी के मुताबिक, बैंक अगले कुछ दिन से लेकर कुछ हफ्तों में एफडी की ब्याज दरों में इजाफा करना शुरू कर सकते हैं.

वहीं अब अक्टूबर-नवंबर के महीने में कई बड़े त्योहार हैं तो बैंक त्योहारों के सीजन में स्पेशल एफडी स्कीम लॉन्च करके बढ़ी हुई ब्याज दरों की घोषणा कर सकते हैं.

अब ऐसे में अगर आपको भी एफडी करवानी है तो पहले कुछ जरूरी बातों को ध्यान देना महत्वपूर्ण है.

FD करवाने से पहले जानें ले जरूरी बात

अगर एफडी करवानी है और आप बड़ी रकम जमा करने की सोच रहे हैं तो आप पहले कुछ हफ्तों का इंतजार कर लें, ताकि बैंक एफडी की ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दें और इसका फायदा आपको मिल सकें.

लोन लेने वालों को होगी दिक्कत

<

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

रिपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद RBI ने इसे 5.50 प्रतिशत कर दिया है। यह निर्णय बैंक द्वारा दी जाने वाली ब्याज दरों पर प्रभाव डालेगा, जिससे फिक्स्ड डिपॉज़िट (FD) रखने वाले निवेशकों को लाभ मिलेगा। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि रेपो रेट में बदलाव से बैंक की नीतियाँ बदलती हैं, और FD के ब्याज में वृद्धि से बचतकर्ताओं को अधिक आय मिलेगी। आम जनता पर इसका असर यह है कि ऋण लेने वाले, जैसे कार, होम या पर्सनल लोन, को अधिक EMI का सामना करना पड़ेगा, जबकि FD निवेशकों को बेहतर रिटर्न मिलेगा।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।